फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी ने विकास तो किसी ने महिला सुरक्षा को ध्यान में रख किया मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला परिषद व ब्लॉक समिति चुनाव में युवा मतदान को लेकर उत्साहित दिखे। इस दौरान किसी ने विकास तो किसी ने महिला सुरक्षा को ध्यान में रख मतदान किया। बूथों पर सुबह से ही युवा मतदाताओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

युवाओं ने दिन निकलते ही मतदान केंद्रों का रुख किया। न केवल युवा मतदाताओं ने खुद मतदान किया, बल्कि अपने परिवार के अलावा गांव के बड़े-बुजुर्गों को बूथ तक लाने में भी अहम भूमिका निभाई। जब मतदान शुरू हुआ तब बूथों पर 18 से 20 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवती अपना मत देने के लिए जोश में दिखे। जिला परिषद व ब्लॉक समिति के लिए पहली बार वोट डालने वाले युवक चुनाव को लेकर अधिक उत्साहित दिखे।
इनके अलावा 20 से 30 व 30 से 40 वर्ष आयु वर्ग के मतदाता भी वोटिंग के प्रति पूरी तरह से सतर्क नजर आए। कई इलाकों में तो युवा गांव के वृद्ध लोगों को भी मतदान केंद्र तक लाने में भी लगे रहे। युवा मतदाताओं के उत्साह के कारण ही मतदान का प्रतिशत आगे बढ़ता रहा, बूथों पर दिनभर मतदाताओं की लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें