सीहा स्कूल में वरिष्ठ बाल साहित्यकार डॉ. घमंडीलाल अग्रवाल को साहित्यश्री सम्मान से अलंकृत करते
डहीना। जिले के गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में समाजसेवी श्यामसुंदर सिंहल की स्मृति में समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय में चल रहे जीवन कौशल विकास शिविर और युवा संसद के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारी मुख्यमंत्री की सुशासन सहयोगी अनुकृति और अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश चौहान राष्ट्रपूत ने की। विद्यालय के प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने स्वागताध्यक्ष की भूमिका निभाई। समारोह में देश के प्रख्यात बाल साहित्यकार डॉ. घमंडी लाल अग्रवाल तथा युवा फिल्म निर्देशक योगेश वत्स को क्रमशः साहित्य एवं सिनेमा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट योगदान हेतु साहित्यश्री व सिनेमाश्री सम्मान से अलंकृत किया गया।
समाजसेवी श्यामसुंदर सिंहल स्मृति मंच के तत्वावधान में आयोजित समारोह के अध्यक्षीय संबोधन में जहां नरेश चौहान ने सिंहल के साहित्य, कला, संस्कृति एवं समाज सेवा क्षेत्र में योगदान को समाज हेतु प्रेरणापुंज बताया। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अग्रवाल तथा फिल्म निर्देशक वत्स ने आयोजन को केंद्र में रखकर विद्यार्थियों को से प्रेरक संवाद किया।
इस अवसर पर स्किल कैंप के प्रतिभागियों ने जहां एबीआरसी अनुराधा चौहान व प्राध्यापिका संध्या के निर्देशन में मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भावविभोर कर दिया। मंच के उपाध्यक्ष ऋषि सिंहल ने मंच की भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने सभी का आभार ज्ञापित किया।