जुड्डी में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह यादव। स्रोत: स्वयं
कोसली। गांव जुड्डी में शहीद दीपक यादव की याद में और मकर सक्रांति के उपलक्ष में तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भाजपा के पूर्व मंत्री विक्रम यादव ने रिबन काटकर शुभारंभ किया।
उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल में हार जीत तो हर टीम की होती है पर खिलाड़ी को खेल ईमानदारी से खेलना चाहिए। इस प्रतियोगिता में ग्राम कोसली, नवादा, गोरिया, झाल, जुड्डी आदि टीमों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच महाबीर, मदन यादव, मुकेश कुमार, राजकुमार, सीटू यादव, सन्नी यादव, निकी, मोगली, धीरज कुमार अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।