फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 9वीं की सामाजिक विज्ञान व 10वीं की विज्ञान विषय की हुई परीक्षाएं

विज्ञापन
फोटो : 14 राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : katra news
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के सभी सरकारी स्कूलों में शुक्रवार को छमाही परीक्षाओं की शुरुआत हुई। लंबे इंतजार के बाद विद्यार्थियों ने पहले दिन उत्साह और गंभीरता के साथ परीक्षा में भाग लिया। कक्षा चौथी से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपनी-अपनी परीक्षाएं दीं।
विज्ञापन

पहले दिन कक्षा चौथी से आठवीं तक के विद्यार्थियों की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित हुई। वहीं कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों ने सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा दी। 10वीं के विद्यार्थियों ने विज्ञान विषय की परीक्षा दी जबकि 11वीं कक्षा में फाइन आर्ट, म्यूजिक और साइकोलॉजी विषयों की परीक्षाएं संपन्न कराई गईं।
12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने कंप्यूटर साइंस, जियोग्राफी और साइंस की परीक्षा दी। विद्यार्थियों का कहना था कि कुछ प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत सरल रहे जबकि कुछ में थोड़ी कठिनाई महसूस हुई। अधिकांश विद्यार्थियों ने परीक्षा को संतोषजनक बताया। शिक्षकों ने बताया कि विद्यार्थियों ने अनुशासन और एकाग्रता के साथ परीक्षा दी जिससे परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल बना रहा।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि परीक्षा का संचालन निष्पक्ष और सुचारू रूप से हो सके।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि परीक्षा समाप्त होने के बाद निर्धारित समय सीमा में सभी स्कूल अपने-अपने परिणाम विभागीय पोर्टल पर अपलोड करें।
डीईओ ने बताया कि परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विद्यालय मुखियाओं को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग की टीम भी समय-समय पर स्कूलों का निरीक्षण कर रही है।
पहले दिन का परीक्षा संचालन जिलेभर में शांतिपूर्वक संपन्न रहा। विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों ने उम्मीद जताई कि आगामी परीक्षाएं भी इसी तरह अनुशासित और व्यवस्थित रूप से संपन्न होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें