संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा सामाजिक न्याय मंच ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा ओबीसी वर्ग के लिए की गई घोषणाओं के लिए आभार जताया है। मंच के संयोजक तथा हसला की पूर्व राज्य प्रधान अनिल यादव प्रधान ने कहा कि इन घोषणाओं के कानून बनने से ओबीसी वर्ग के साथ हो रहा भेदभाव दूर हो पाएगा।
यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा हरियाणा में ग्रुप ए व ग्रुप बी की नौकरियों में लंबे समय से चल रहे 15 प्रतिशत आरक्षण को बढ़ाकर पूरे देश के समकक्ष 27 प्रतिशत करने के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह निर्णय ओबीसी समाज के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।