संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। राज्य के श्रम एवं औद्योगिक मंत्री मूलचंद शर्मा के निवास पर पहुंचे लघु उद्योगों के प्रतिनिधिमंडल ने मांगपत्र सौंपा। इस दौरान लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री का पुष्पगुच्छ से अभिनंदन किया। ज्ञापन के माध्यम से लघु उद्योगों की समस्याएं बताई गईं। प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में मंत्री ने मांगों को अति शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही इंडस्ट्रियल सेक्टर में कॉमन टॉयलेट की व्यवस्था और बावल ईएसआई के निर्माणाधीन अस्पताल के कार्य को समयबद्ध टाइम पर पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष संजय डाटा, जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल व आदित्य डाटा मौजूद रहे।