फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विधायक ने लिया खराब फसल का जायजा

Mon, 01 Apr 2024 04:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। विधायक चिरंजीव राव ने ओलावृष्टि से खराब हुई फसल की गिरदावरी कराने और मुआवजा देने की मांग सरकार से की है। विधायक गांवों में जाकर बर्बाद हुई फसल का जायजा लिया और 50 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजे की मांग की है। कहा कि ओलावृष्टि से कहीं 50 तो 100 फीसदी के बीच गेहूं की फसल नष्ट हुई है। सरसों बेचने के लिए किसानों को पहले से ही काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मंडी के बाहर कई घंटों तक ट्रैक्टर-ट्रोली के साथ कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। अब ओलावृष्टि ने ऊपर से और परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें