फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अनाज मंडियों में धीमा चल रहा फसलों का उठान

Thu, 18 Apr 2024 03:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर की अनाज मंडी में लगा सरसों के बोरियो का ढेर। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। मौसम में फिर से बदलाव हो सकता है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। इसके बावजूद अनाज मंडियों में फसलों का उठान धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को बिठवाना अनाज मंडी में सरसों और गेहूं को मिलाकर 30 हजार 150 क्विंटल की आवक हुई है। एक लाख दो हजार 709 बैग का उठान हुआ है। कोसली अनाज मंडी में सरसों की 22 हजार 356 क्विंटल आवक हुई है। सरसों का उठान 13290 क्विंटल हुआ है। गेहूं का उठान नहीं हुआ है।
कोसली अनाज मंडी में उठान के लिए सोमवार को कोशिश भी की गई थी, लेेकिन अनाज ज्यादा होने की वजह से पर्याप्त उठा नहीं हो पाया। शहर की अनाज मंडी भी फसल से अटी है, लेकिन उठान का कार्य धीमा चल रहा है। वहीं अब मौसम विभाग के अलर्ट ने प्रशासन की चिंता फिर बढ़ा दी है। 18 से 21 अप्रैल तक तीन दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना को देखते हुए किसानों को अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 18 अप्रैल से हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने और 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। 19 अप्रैल को मौसम खराब रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


मार्केट कमेटी रेवाड़ी के सचिव नरेंद्र ने किसानों से आह्वान किया कि वह सरसों को अच्छी तरह सुखाकर और साफ कर लें। जिस दिन उनके गांव का नंबर हो उसी दिन सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक किसी भी समय ला सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन ई-खरीद में मेरी फसल मेरा ब्योरा पर करवाया है, केवल वही किसान सरसों लेकर आएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि गेट पास कटवाने के लिये किसान अपना आधार कार्ड जरूर साथ लेकर आएं।
इंसेट

आज इन गांव की फसलों की होगी खरीद

आज जौनावास, डयोडई, भवाडी, छुरियावास, गुमीना, मैलावास, राजपुरा ईस्तमुरार, शहबाजपुर ईस्तमुरार, लालपुर, डवाना, बिठवाना, धामलाका, देवलावास, बैरियावास, आलमगीरपुर, राजगढ, लोधाना, पिथनवास, बखापुर जाटुसाना, रसुलपुर, बिरड़, चांग, ढाणी साल्हावास, निमौठ, हुमांयुपुर मंडी में खरीद होगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें