रेवाड़ी। त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए दो जोड़ी ट्रेनों में द्वितीय श्रेणी के शयनयान डिब्बों की अस्थायी रूप से बढ़ोतरी की जाएगी। इससे यात्रियों को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकिरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 22471/22472 लालगढ़–दिल्ली सराय–लालगढ़ ट्रेन लालगढ़ से 16 अक्तूबर से 31 अक्तूबर और दिल्ली सराय से 18 अक्तूबर से 2 नवंबर तक 1 द्वितीय श्रेणी शयनयान का डिब्बा जोड़ा जाएगा।
गाड़ी संख्या 20473/20474 दिल्ली सराय–उदयपुर सिटी–दिल्ली सराय ट्रेन में दिल्ली सराय से 16 अक्तूबर से 31 अक्तूबर और उदयपुर सिटी से 17 अक्तूबर से 1 नवंबर तक 1 द्वितीय श्रेणी शयनयान डिब्बा अस्थायी रूप से बढ़ाया जाएगा। इन ट्रेनों में पहले से ही 1-1 द्वितीय श्रेणी शयनयान डिब्बे की अतिरिक्त बढ़ोतरी की जा चुकी है जो 31 अक्तूबर 2025 तक लागू रहेगी।