रेवाड़ी। आरोपी अजित सिंह। स्रोत : पीआरओ
रेवाड़ी। पुलिस की टीम ने चोरी के जेवर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान जिला हिसार के गांव कागसर निवासी अजित सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने के 19 पीस टॉप्स, 2 अंगूठी, 2 पेंडल बरामद किए हैं। इनकी बाजार में कीमत ढाई लाख रुपये से अधिक है।
अपराध शाखा-1 इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह ने बताया कि 6 मई को सूचना मिली की अजित सिंह गुड़ बाजार में घूम रहा है। इसके पास गैर जेवर है। जब पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो 19 पीस सोने के टॉप्स, 2 अंगूठी, 2 पेंडल मिले। इसका वजन 34 ग्राम 900 मिलीग्राम था। पूछताछ में आरोपी ने बताया की उसकी बहन दिल्ली में जेब काटने का काम करती है। उसकी बहन ने ये जेवर बेचने के लिए दिए थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में मामला दर्ज करके अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।