फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एसआईआर...15 जून से घर-घर जाकर मतदाता फार्म भरवाएंगे बीएलओ

Sat, 06 Jun 2026 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में सघन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के लिए जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र रेवाड़ी, कोसली और बावल में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बीएलए, बीएलओ, सुपरवाइजर को प्रशिक्षण और फार्म प्रकाशित करने का कार्य 14 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। 15 जून से बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को वोटर फार्म वितरित करेेंगे।
विज्ञापन


यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी अभिषेक मीणा ने लघु सचिवालय सभागार में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी।उन्होंने बताया कि एक जुलाई को वोट बनवाने की निर्धारण तिथि मानकर यह अभियान चलाया जाएगा।
बीएलओ 15 जून से घर-घर जाकर वोटर फार्म भरवाएंगे। मतदाताओं को फार्म स्वयं भरना है और उन्हें हस्ताक्षर कर अगले राउंड में बीएलओ जब घर आए तो उसे वापस करना है।
विज्ञापन

इस फार्म पर सभी मतदाता अपनी नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लगाएं। दूसरे राउंड में बीएलओ को घर पर कोई वोटर नहीं मिला तो वह तीसरी बार फिर वहां जाएगा।

डीसी ने बताया कि 21 जुलाई को तीनों विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। जिस पर मतदाताओं से दावे और आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। ये दावे एवं आपत्ति मतदाता 20 अगस्त तक जमा करवाई जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि 18 सितंबर तक इन दावे और आपत्तियों का निपटान किया जाएगा।
22 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। डीसी ने कहा कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य एक शुद्ध एवं वास्तविक मतदाता सूची तैयार करना है। इसे लेकर कोई व्यक्ति सोशल मीडिया या प्रचार के अन्य किसी माध्यम से भ्रामक खबरें फैलाता है तो मीडिया मॉनिटरिंग कमेटी इस मामले में कार्रवाई करेगी।

-

मैपिंग का कार्य 78 प्रतिशत पूरा हो चुका
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस समय कुल 7 लाख 39 हजार 338 मतदाता हैं, जिनमें बावल आरक्षित विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 30 हजार 37, कोसली में 2 लाख 48 हजार 951 और रेवाड़ी में 2 लाख 60 हजार 350 वोटर हैं। जिला में 792 पोलिंग बूथ और इतने ही बीएलओ पर 82 सुपरवाइजर हैं। उन्होंने कहा कि जो युवा एक जुलाई 2026 को 18 साल या इससे अधिक आयु के हो जाएंगे, वे अपना वोटर फार्म अवश्य भरें। एसआईआर सर्वे को सटीक बनाने के लिए तीनों विधानसभा क्षेत्र की मैपिंग की गई है और यह कार्य 78 प्रतिशत पूरा हो चुका है।



सहयोग के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी
एसआईआर में आम नागरिकों के सहयोग के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी किया गया है। किसी मतदाता को एसआईआर के बारे में पूछना है तो वह इस नंबर पर कॉल कर सकता है। डीसी ने बताया कि मतदाता अगर चाहे तो वह वोटर्स ईआईसी इन पर लॉग इन कर ऑनलाइन भी अपना एसआईआर का फॉर्म भर सकता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2002 में इससे पहले यह सर्वे किया गया था। उसी सूची को आधार मान कर यह नई शुद्ध मतदाता सूची बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें