फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बूथ नंबर 181 पर एसआईआर का कार्य पूरा

Thu, 09 Jul 2026 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बीएलओ विवेक कुमार को बधाई देते नगर पालिका उपप्रधान अर्जुन चौकन। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बावल। कस्बे में एसआईआर का कार्य तेजी से चल रहा है। बीएलओ विवेक कुमार ने बूथ नंबर 181 पर समय से पहले ही कार्य पूरा कर लिया है। इस उपलब्धि पर नगर पालिका उपप्रधान अर्जुन चौकन और रमेश कुमार ने बीएलओ को बधाई दी। नगर पालिका उपप्रधान अर्जुन चौकन ने बताया कि बूथ नंबर 181 पर कुल 1280 फॉर्म अपलोड किए गए हैं। इनमें करीब 42 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, लेकिन सभी फॉर्म की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि बूथ नंबर 188 पर करीब 88 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जबकि बूथ नंबर 179 के बीएलओ हेमंत कुमार ने बताया कि लगभग 86 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। बूथ नंबर 185 के बीएलओ दिनेश कुमार ने बताया कि उनके पास आए 1185 फॉर्म में से 900 फॉर्म अपलोड किए जा चुके हैं। करीब 76 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। बूथ नंबर 186 के बीएलओ संदीप कुमार ने बताया कि 773 में से 692 फॉर्म अपलोड किए जा चुके हैं और करीब 87 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें