फोटो 12 सिकंदर गहली को सम्मनित करते अधिकारी। स्वय
नारनौल। गीता जयंती समारोह के अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली माता सती वेलफेयर समिति के अध्यक्ष सिकंदर गहली को सम्मानित किया गया। यह सम्मान नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी और सीटीएम डाॅ. मंगल सेन के हाथों दिया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समिति अध्यक्ष सिकंदर गहली लंबे समय से समाजहित में विभिन्न गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। सिकंदर गहली ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि पूरी टीम और उन सभी लोगों का है, जो समाज सेवा की भावना के साथ उनके साथ जुड़े हुए हैं।