फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मुख्यमंत्री सुंदरीकरण योजना में सीहा स्कूल विजेता

Sat, 29 Mar 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 09सीहा सरकारी स्कूल का ग्राउंड का दृश्य। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डहीना। मुख्यमंत्री सुंदरीकरण योजना में सीहा स्थित सरकारी स्कूल जिला स्तर पर विजेता रहा है। इससे पहले यह स्कूल युवा संसद, कानूनी साक्षरता, कला उत्सव और विज्ञान प्रदर्शनी में राज्य स्तर पर विजेता रह चुका है। गत शैक्षणिक सत्र में इस विद्यालय के 12वीं विज्ञान संकाय के छात्र रमन जिला टॉपर थे।

विद्यालय के स्टाफ सचिव यशपाल आर्य ने बताया कि विद्यालय में बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेलकूद आदि कार्यक्रम होते हैं। दैनिक प्रेरक प्रार्थना सभा, साप्ताहिक रोचक बालसभा और मासिक प्रतिभा प्रोत्साहन व सम्मान समारोह के आयोजनों का सिलसिला गत दो वर्षों से निरंतर जारी है। उन सभी के सुझावों और रचनात्मक सहयोग से निरंतर शैक्षणिक नवाचारों को धरातल पर उतरने के लिए सदन प्रक्रिया से कार्य किया जा रहा है, जिनमें एक फोन रोज, एक पेन रोज, प्रिंसिपल ऑफ द डे जैसे नवाचारी प्रकल्पों को डायट हुसैनपुर तथा एससीईआरटी गुरुग्राम ने अपने शोध प्रकाशनों में स्थान दिया है। इन्हीं प्रतिनिधियों के सहयोग से विद्यालय में चारदीवारी, मिड डे मील कक्ष, टॉयलेट्स, खेल नर्सरी,आरओ, वाटर कूलर आदि अनेक संसाधन उपलब्ध हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने इस उपलब्धि का श्रेय सभी प्रतिनिधियों के प्रेरक मार्गदर्शन, स्कूल प्रबंधन समिति, स्टाफ अभिभावकों, विद्यार्थियों की टीमवर्क को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें