फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फॉगिंग और सतर्कता से डेंगू मामलों में 80% की बड़ी गिरावट

Wed, 11 Nov 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कूलर में लार्वा की जांच करता स्वास्थ्य विभाग कर्मी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। फॉगिंग अभियान और सतर्कता के चलते इस बार डेंगू के संक्रमण पर काफी हद तक अंकुश लगाने में सफलता मिली है। पिछले साल के मुकाबले इस सीजन में डेंगू के मामलों में 80 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। वर्ष 2025 में जिले में डेंगू के 295 मरीज मिले थे, जबकि इस बार अबतक 61 मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई है। राहत की बात यह है कि डेंगू से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन

डेंगू एवं मलेरिया विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. जोगेंद्र तंवर ने बताया कि इस सीजन में मिले 61 मरीजों में से 18 सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों और 43 निजी अस्पतालों में चिह्नित किए गए हैं। डेंगू की जांच के लिए अब तक 3519 नमूने लिए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संभावित संक्रमण को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग कराने के साथ घर-घर सर्वे भी कराया है।
रेवाड़ी शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक 27 मरीज मिले हैं। इसके अलावा सीएचसी बावल क्षेत्र में 13, मीरपुर में 12, गुरावड़ा में पांच, खोल में तीन और नाहड़ में एक मरीज की पुष्टि हुई है। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन

डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अब तक 18,92,458 स्थानों की जांच की है। इस दौरान घरों और आसपास पानी जमा होने वाली जगहों पर विशेष निगरानी रखी गई। लोगों को कूलर, पानी की टंकियों, गमलों और अन्य बर्तनों में पानी जमा नहीं होने देने के लिए जागरूक किया गया।
वर्ष 2025 में जिले में डेंगू के 295 मामले सामने आए थे, जबकि इस बार अब तक इनकी संख्या 61 है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार डेंगू फैलाने वाले मच्छर साफ पानी में भी पनप सकते हैं। ऐसे में घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और बुखार होने पर चिकित्सकीय जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें