फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गांव खरखड़ा में लगे सांकेतिक व दिशासूचक बोर्ड

Sat, 08 Jun 2024 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित गांव खरखड़ा में शिक्षण व अन्य सरकारी संस्थाओं के साथ ही अन्य गांवों के लिंक रोड, चौपालों व आंगनबाड़ी केंद्रों को दर्शाने व उन तक पहुंचने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सांकेतिक व दिशासूचक बोर्ड लगवाया है। गांव खरखड़ा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, चीफ सेक्रेट्री हरियाणा सहित पीडब्ल्यूडी, एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड व पंचायत विभाग के अधिकारियों को पत्र भेज गांव व इन संस्थाओं को दर्शाने के लिए सांकेतिक बोर्ड लगाने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग ने अपने कार्य क्षेत्र में सांकेतिक बोर्ड लगा दिए गए हैं। अब पंचायत विभाग व एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड की ओर से सांकेतिक बोर्ड लगवाना बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें