रेवाड़ी। बस स्टैंड चौकी पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव बुडानी निवासी शिवसुंदर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि एक व्यक्ति हथियार के साथ बुडानी बस स्टैंड के पास खड़ा है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को काबू कर उसके पास से एक कट्टा और दो कारतूस बरामद किया। आरोपी की पहचान शिवसुंदर निवासी गांव बुडानी के रूप में हुई है।