फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद भागवत साक्षात भगवान का स्वरूप : राज्यपाल 19-14-35

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शहर के सेक्टर-3, भाग दो में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने के बाद मंगलवार को कहा कि श्रीमद्भागवत कोई साधारण पुराण नहीं है, बल्कि साक्षात भगवान का स्वरूप है। कथा का श्रवण जरूर करना चाहिए। दूसरों को कथा को सुनने के लिए भी प्रेरित करना चाहिए।
विज्ञापन

बाल गोपाल के पूजन के बाद उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया। कहा कि आप धर्म मार्ग पर हैं, तो परमात्मा निश्चित आप पर कृपा करेंगे। आपका कल्याण होगा। कथा को ज्ञान का भंडार बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन इस आयोजन के लिए बधाई का पात्र है। श्रीमद्भागवत का प्रचार-प्रसार कथावाचक जया किशोरी कर रहीं हैं। राज्यपाल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि अर्जुन सफलता और असफलता की आशक्ति को त्याग कर अपने कर्म करो। यही समता की भावना अध्यात्म व योग कहलाती है। सभी ने समता भाव के मार्ग पर चल कर विश्व को समभाव का संदेश देना है। दत्तात्रेय ने कहा कि जहां भगवान का नाम नियमित रूप से लिया जाता है, वहां सुख, समृद्धि व शांति बनी रहती है। कार्यक्रम में एडीजीपी एम.रविकिरण, डीसी अशोक कुमार गर्ग, एसपी राजेश कुमार, एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष राजीव जैन, प्रदेश महामंत्री दुर्गादत्त गोयल, जिला महासचिव रिपुदमन गुप्ता, बृजलाल गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष हुकुम चंद, आईजीयू के कुलपति प्रो. जयप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें