कारागार में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की झांकि प्रस्तुत करते नौनिहाल। स्त्रोत: स्कूल
रेवाड़ी (वि)। प्रयाग सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेश्वरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। विद्यालय परिसर को फूलों, गुब्बारों से सजाया गया था। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की झांकियां सजाई गईं। विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण, बाल गोपाल और गोपियों की मनमोहक वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने माखन चोरी, कालिया नाग दमन, गोवर्धन पर्वत और रासलीला पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मटकी फोड़ प्रतियोगिता भी हुई जिसमें विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य केसा यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेम, सत्य, कर्म और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। अंत में विद्यार्थियों को प्रसाद वितरित किया गया।