श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भगवान श्रीकृष्ण व राधा के रूप में सजे बच्चे
नांगल मूंदी। डहना मस्तपुर स्थित सनराइज स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण, राधा रानी व अन्य सांस्कृतिक पात्रों का रूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। माखन-मटकी, झूला और श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की झलक ने सभी का मन मोह लिया। कृष्ण-सुदामा मिलन पर आधारित नाट्य मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। निदेशक जेके यादव ने श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को उनके आदर्श अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य सरिता यादव ने मंच संचालन किया। शिक्षकों और अभिभावकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।