फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप गार्ड पर गोली चलाने की वारदात में शामिल आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवेेे पर गांव आसलवास के नजदीक स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत गार्ड पर गोली चलाकर जानलेवा हमला करने की वारदात में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान आसलवास निवासी विक्रम के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार राजस्थान के अलवर जिले के गांव नरवास निवासी महेंद्र आसलवास के समीप एक पेट्रोल पंप गनमैन कि ड्यूटी करता है। दो जुलाई को रात करीब साढ़े 10 बजे एक ब्रेजा कार आई। मशीन पर पहले ही एक ट्रक डीजल डलवा रहा था। तेल डलवाने के बाद ट्रक ड्राईवर ने ब्रेजा गाड़ी के ड्राइवर को रास्ते से हटाने के लिये कहा, जिस पर ब्रेजा गाड़ी से दो युवक उतरे और ट्रक ड्राइवर के साथ बहस करते हुई मारपीट शुरू कर दी। शिकायतकर्ता बीच-बचाव करने गया तो आरोपियों ने उसको को भी पीटना शुरू कर दिया और उसके ऊपर गाडी चढ़ाने की भी कोशिश की और उसकी लाइसेंसी असला से उस पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। उक्त मामले में संलिप्त आरोपी विक्रम निवासी आसलवास को वारदात में प्रयोग की गई ब्रेजा कार सहित रात को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें