कोसली। क्षेत्र के गांव सुधराना में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति ने रिश्ते में अपने भाई पर ही गोली चला दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
गांव सुधराना में नवीन व कालू के बीच काफी समय से दुश्मनी चली आ रही थी। नवीन ने कालू पर गांव में उस समय गोली चलाई, जब वह किसी काम से घर से बाहर जा रहा था। गोली कालू को नहीं लगी ओर नवीन अपने घर चला गया।
इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। नाहड़ पुलिस चौकी ने नवीन को हिरासत में लेकर कालू की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। इस विषय में नाहड़ चौकी प्रभारी संजय यादव ने बताया कि हमें सुधरना गांव में गोली चलने की सूचना मिली थी। तुरंत पुलिस पहुंची तथा गांव से नवीन नामक युवक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद