फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द़ुकान चलाने वाली महिला ने लगाया युवक पर दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की एक सोसायटी में दुकान चलाने वाली महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म करने व उसके साथियों पर जेवरात व नकदी चोरी करने का आरोप लगाते हुए धारूहेड़ा थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला नेे बताया कि वह एक सोसायटी में दुकान चलाती है। एक युवक उसकी दुकान पर सामान लेने के लिए आता था। चार मार्च को तीन लोग उसकी दुकान पर आई थी। महिला का आरोप है कि एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया तथा उसके साथियों ने सोने की चूड़ियां, कानों की बाली व नकदी चोरी कर ली। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने मामले की शिकायत अब पुलिस को दी है। पुलिस ने मेडिकल कराने के दुष्कर्म, चोरी करने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई सरगो देवी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें