फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राष्ट्रीय चैंपियनशिप में निशानेबाजो ने जीते एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक

Fri, 06 Nov 2026 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करते खिलाड़ी। स्रोत : कोच
विज्ञापन
रेवाड़ी। देहरादून में 23 अक्तूबर से तीन नवंबर तक आयोजित जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में शहर के राव अकादमी के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते हैं। इसमें देशभर से करीब पांच हजार निशानेबाजों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय कोच रमन राव ने बताया कि प्रतियोगिता के 25 मीटर सेंटर फायर मेन पिस्टल इवेंट में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए अकादमी के हितेश कुमार ने कांस्य पदक जीता। इस इवेंट में राजस्थान के खिलाड़ी ने स्वर्ण और उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी ने सिल्वर मेडल हासिल किया।
वहीं, नेशनल राइफल संगठन के तहत भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय ओपन चैंपियनशिप में भी अकादमी के खिलाड़ियों ने पदक जीते। 25 मीटर सेंटर फायर वूमेन इवेंट में खुशी सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। इस स्पर्धा में राजस्थान की खिलाड़ी को स्वर्ण और तमिलनाडु की खिलाड़ी को रजत पदक मिला।
विज्ञापन

इसी प्रतियोगिता के 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल इवेंट में हितेश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। राजस्थान के खिलाड़ी को सिल्वर और त्रिपुरा के खिलाड़ी को कांस्य पदक मिला। इस प्रतियोगिता में करीब चार हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया।
रेवाड़ी में 25 मीटर की अत्याधुनिक शूटिंग रेंज उपलब्ध नहीं होने के बावजूद खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है। कोच रमन राव ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए रेंज पर उनका स्वागत किया और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें