रेवाड़ी। भोपाल में आयोजित हुई 66वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में सेक्टर-4 स्थित खेल नर्सरी राव शूंटिंग स्पोर्ट्स अकैडमी के शूटर प्रियांशु यादव ने 10 मीटर एयर पिस्टल यूथ मिक्स इवेंट जो कि ओलंपिक इवेंट है स्वर्ण पदक हासिल किया। साथ ही हरियाणा की टीम से खेलते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर वर्ग में रजत पदक हासिल किया। इसी प्रकार टीम में खेलते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल सीनियर वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।
प्रियांशु यादव मात्र 16 साल की उम्र में अच्छा खेलते हुए पदक हासिल कर रहे हैं और हाल ही में ही एशियन शूंटिंग चैंपियनशिप साउथ कोरिया में स्वर्ण पदक हासिल कर उन्होंने देश का और क्षेत्र का नाम रोशन किया था। आलियावास गांव के रहने वाले प्रियांशु यादव ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं अपने कोच रमन राव एवं अपने दादा मास्टर दिलीप सिंह को दिया। प्रियांशु यादव के कोच रमन राव ने बताया कि प्रियांशु यादव ने नेशनल में तीन पदक हासिल किए और इसके साथ ही ऑल ओवर इंडिया रैंकिंग में यूथ एवं जूनियर वर्ग में नंबर एक स्थान पर पहुंच गए हैं। साथ ही प्रियांशु ने एशिया ओलंपिक क्वालीफिकेशन मैच जो कि जकार्ता इंडोनेशिया में होने वाले हैं। उसके लिए भी चयन होने हो गया है। प्रियांशु यादव ने 12 साल की उम्र में कोच रमन राव के मार्गदर्शन में शूटिंग खेल की शुरुआत की थी और 4 साल की कड़ी मेहनत का आज उन्हें फल मिल रहा है। जिला खेल अधिकारी मदनपाल ने प्रियांशु यादव को पदक पहना कर व उनके कोच रमन राव को सम्मानित करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।