फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मां के निधन से सदमे में आए युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

Thu, 22 Jan 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मृतक अतर सिंह
विज्ञापन
कोसली। चार दिन पहले मां के निधन से सदमे में आए गांव मुरलीपुर निवासी अतर सिंह (23) की नागल पठानी रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी। अतर सिंह के परिवार में बीमारी के चलते तीन माह की भतीजी की 13 जनवरी को को मौत हो गई थी। 17 जनवरी को उसकी मां का निधन हो गया था। इससे अतर सिंह वह तनाम में था।
विज्ञापन

इससे पहले वर्ष 2015 में अतर सिंह के पिता का देहांत हो चुका था। अतर सिंह अविवाहित था और गांव में रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का सहारा बना था। मां की मौत के बाद पिछले 4 दिनों से वह काफी गुमसुम और मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।
बुधवार शाम वह रेलवे लाइन पर पहुंचा। जहां उसने नागल पठानी स्टेशन के पास कोसली से रेवाड़ी की तरफ जा रही मालगाड़ी के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। बाद में नागल पठानी स्टेशन के समीप उसकी मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन



दो मौतों ने अतर सिंह को भीतर से तोड़ दिया
अतर सिंह के ताऊ के बेटे मनोज ने बताया कि परिवार में अचानक हुई दो मौतों ने अतर सिंह को भीतर से तोड़ दिया था। वह अक्सर मां और भतीजी को याद कर भावुक हो जाता था। शायद परेशानी के चलते उसने यह कदम उठाया है। मनोज ने कहा कि वह और अतर सिंह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। अब परिवार में केवल वह स्वयं, उसकी पत्नी और ढाई साल की बेटी ही रह गए हैं।
विज्ञापन





मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार ने मरने का कारण मानसिक परेशानी बताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -भतेरी देवी, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें