फोटो : 06रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज में वाद विवाद प्रतियोगिता के दौरान एकत्रित हुए विद्यार्थी साथ
रेवाड़ी। जिला मुख्यालय स्थित केएलपी कॉलेज के वाणिज्य और प्रबंधन विभाग के तत्वावधान में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बीबीए के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य छात्रों में तार्किक सोच, विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने की क्षमता और आत्मविश्वास का विकास करना था।
प्राचार्य डॉक्टर कविता गुप्ता और कॉमर्स विभाग अध्यक्ष एवं बीबीए समन्वयक डॉ. मंजू गर्ग ने विजेता बच्चों को प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में शौभा फाइनल ईयर से प्रथम स्थान, लक्की प्रथम ईयर से द्वितीय स्थान और गुनगुन फाइनल ईयर से तृतीय स्थान पर रही। इसके अतिरिक्त, किशन कांत को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
प्रतियोगिता के दौरान जज की भूमिका डॉ. अनीता, लक्ष्य, और मानसी ने निभाई। कॉलेज कार्यकारिणी प्रधान अमित गुप्ता, उप प्रधान संदीप खंडेलवाल, महासचिव कपिल गोयल और कोषाध्यक्ष हेमंत अग्रवाल ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। मंच संचालन डॉ. मनीषा यादव और सुषमा यादव ने किया। इस कार्यक्रम के आयोजन में गतिविधि समन्वयक के रूप में नीतू और सूरज ने भी अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में डॉ. ममता शर्मा ,डॉ.पारुल मित्तल, रेखा, डॉ. पवित्रा, शानू, परख, तनुप्रिया, शिखा,आशु, अंजलि एवं रेनू मौजूद रहीं।