रेवाड़ी। गांव धारण में हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने पर भाजपा युवा जिला महामंत्री अरुण तंवर ने कार्यालय पर बुजुर्गों और युवाओं को लड्डू खिलाकर बधाई दी।युवा नेता अरुण तंवर ने हल्के की जनता का आभार जताया। राव इंद्रजीत सिंह और जिला अध्यक्ष वंदना पोपली के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जो मेहनत की, उसी की जीत है। इस मौके पर मोहन सिंह, संपत सिंह, विनय तंवर, कल्याण सिंह, राजेश सरपंच, मोतिलाल, रणजीत सिंह, जयभगवान फोगाट, मामराज पंच, राजकुमार पंच, मोनपाल अजयपाल आदि मौजूद।