रेवाड़ी। यूपीएससी की परीक्षा पास करने पर छात्र शिवम यादव को बधाई देते परिजन। स्रोत: परिजन
बावल। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में छठवीं से बारहवीं तक पढ़ाई करने वाले शिवम यादव ने यूपीएससी की परीक्षा पास कर 457वीं रैंक हासिल की है। प्रवक्ता ताराचंद ने बताया की शिवम यादव ने मेहनत के दम पर सफलता हासिल की है। नवोदय के प्राचार्य सुरेंदर कुमार, उप प्रचार्या पूनम पासी, मुकेश कुमार, चुन्नीलाल आदि ने बधाई दी है। संवाद