फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लड़कियों की वॉलीबॉल स्पर्धा में रेजांगला सदन अव्वल

Sun, 21 Apr 2024 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। सैनिक स्कूल में अंतर सदनीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता सदन। स्रोत: सैनिक स्कूल
विज्ञापन
कुंड। गांव गोठड़ा स्थित सैनिक स्कूल में अंतर सदनीय खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत 17 अप्रैल से 19 अप्रैल के बीच तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के दोनों पूलों में प्रथम दो स्थान पर रहने वाले टीमों के बीच अंतरण करते हुए पूल अ की टीम का पूल ब की टीमों के साथ सेमीफाइनल मैचों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

फाइनल मैच के अवसर पर विद्यालय कार्यवाहक प्राचार्य विंग कमांडर सुनैना चाहार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। फाइनल मैच का आयोजन मैच रेफरी सीएचएम थान सिंह व हवलदार रमन थापा के नेतृत्व में किया गया। गर्ल्स मैच में रेजांगला और कारगिल सदन के बीच मुकाबला देखा गया। ‘बेस्ट ऑफ थ्री’ सेट वाले मुकाबले में दोनों सदनों ने पहले सेट को जीतने का प्रयास किया। जहां पहले सेट में बाजी रेजांगला सदन के हाथ लगी।
वहीं कारगिल सदन की गर्ल्स ने भी दूसरे सेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मैच में वापसी की। मैच तीसरे सेट तक पहुंचा दिया। कांटे की टक्कर वाले अंतिम व निर्णायक सेट में रेजांगला सदन की गर्ल्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मैच को 2-1 (25-20, 15-25 व 25-13) से अपने नाम किया ।
विज्ञापन

इसके साथ ही बाॅय कैडेटों के बीच भी वॉलीबॉल मैच का फाइनल खेला गया। इसमें सेमीफाइनल मैचों की विजेता सुब्रोतो व करियप्पा सदनों की टीमों के बीच फाइनल मैचों का आयोजन किया गया। वरिष्ठ सदनों की प्रतियोगिता में सुब्रोतो सदन ने करियप्पा सदन को सीधे सेटों में 2-0 (25-19, 25-16) से पराजित किया। करियप्पा सदन को उप विजेता पर संतोष करना पड़ा। कार्यवाहक प्राचार्या विंग कमांडर सुनैना चाहार ने विजेता और उप विजेता दलों को प्रमाणपत्र और पदक पहनाकर सम्मानित किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कैडेट मुस्कान (1298) को सर्वश्रेष्ठ गर्ल्स और कैडेट रोहन (855) को सर्वश्रेष्ठ बॉय खिलाड़ी घोषित किया गया।

रेवाड़ी। सैनिक स्कूल में अंतर सदनीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता सदन। स्रोत: सैनिक स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें