फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गायन वर्ग में शिवालिक सदन प्रथम

Sun, 03 May 2026 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सीहा स्कूल में आयोजित बाल सभा विजेताओं के साथ प्राचार्य एवं स्टाफ। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
डहीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहा में साप्ताहिक बाल सभा का आयोजन हिमालय सदन की देखरेख में किया गया। इस दौरान गायन और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं हुईं। गायन वर्ग में शिवालिक सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

निबंध लेखन प्रतियोगिता में अरावली और नीलगिरि सदन के विद्यार्थियों का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। बाल सभा की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
स्टाफ सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि गायन प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्राध्यापिका सोनू, मंजू शर्मा और प्रदीप चौहान और निबंध लेखन प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सीमा, अनीता और प्रियंका शामिल रहीं। अध्यापक शक्ति सिंह ने संचालन किया।
विज्ञापन

बाल सभा के विजेता विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। एबीआरसी अनुराधा चौहान ने एससीईआरटी गुरुग्राम की ओर से आयोजित किए जाने वाले रोल प्ले और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। वरिष्ठ प्राध्यापक नरेश कुमार ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें