शिवकुमार चांदनवासिया का स्वागत करते विहिप के सदस्य। स्रोत: सदस्य
रेवाड़ी। पंचकूला में आयोजित बजरंग दल की प्रांतीय बैठक में शिव कुमार चांदनवासिया को रेवाड़ी का जिला संयोजक बनाया गया। उनकी नियुक्ति की घोषणा प्रांत संयोजक हरीश रामकली ने राष्ट्रीय सह-संयोजक विवेक कुलकर्णी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री नीरज दनोरिया और प्रांत संगठन मंत्री राधे श्याम की मौजूदगी में की गई।
नियुक्ति के बाद रेवाड़ी पहुंचने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शिव कुमार चांदनवासिया का भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।
स्वागत कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राधेश्याम मित्तल, जिला मंत्री परमेश कुमार, विभाग मंत्री राजकुमार यादव, पवन भारद्वाज सहित विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की संपूर्ण जिला टोली के सदस्य मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।