फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धानक समाज बावल के प्रधान बने शिचरण बालावास

विज्ञापन
बालावास जाट स्थित धानक धर्मशाला में आयोजित बैठक में पहुंचे धानक समाज के लोग। स्रोत : समाज
विज्ञापन
बावल। धानक समाज बैठक बालावास जाट स्थित धानक धर्मशाला में संपन्न हुई। इस दौरान धानक समाज बावल ब्लॉक की नई कमेटी का गठन किया गया। शिवचरण बालावास को प्रधान, पप्पुमल साबन, सुभाषचंद्र रसियावास और सुरेंद्र कुमार धारण को उप-प्रधान बनाया गया। सोमदत्त महासचिव, हंसराज सह सचिव और अत्तर सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन

वहीं करतार सिंह सह-कोषाध्यक्ष, प्रीतम सिंह धारण प्रेस सचिव, संजय माहौर सह-प्रेस सचिव, ईश्वर सिंह समन्वयक, रोशनलाल मोरवाल संरक्षक, बिशंबर संरक्षक व रोहतास, जगदीश, हरिराम, महेंद्र सिंह कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं। अध्यक्षता पूर्व सरपंच हरिराम ने की। संचालन महासचिव दयाराम मोरवाल ने किया। बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि समाज को नशे की बुराई से दूर रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा और समाज के लोगों को शिक्षा के प्रति अधिक जागरूक किया जाएगा। समाज के बच्चों के लिए जिला स्तर पर कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन

मृत्यु भोज बंद कराने और समाज के कार्यक्रमों में डीजे बजाने पर रोक लगाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में वेदप्रकाश बनवाल (प्रधान), ओमप्रकाश डाबला, विजय डाबला, रवि प्रकाश इंदौरा, टीनू प्रधान, सुभाष सोलंकी, भूप सिंह खरेरा, मुकेश कुमार सहित अन्य लोगों ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें