फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सुबह छाया कोहरा, दिन में धूप से भी ठंड से राहत नहीं

Sat, 11 Jan 2025 01:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 25रेवाड़ी। शहर में सुबह के समय छाए कोहरे में मुंह पर कपड़ा बांधकर जाती एक युवती। संवा - फोटो : दुर्वाषा श्र​षि आश्रम में भंडारा पाते साधु- संत।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। दो दिन मौसम साफ रहने के बाद शुक्रवार को कोहरा फिर लौटने से वाहन चालकों को परेशानी हुई।
सुबह 11 बजे के बाद हल्की धूप जरूर निकली, मगर शीतलहर के चलते ठंड से राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार से फिर मौसम बदलेगा। दो दिन बादल छाने और बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अलसुबह मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। एक बार फिर से ठंड का ट्रिपल अटैक देखने को मिलेगा और आने वाले दिनों में ठंड का सिलसिला जारी रहेगा। फिजिशियन डॉ. गौरव यादव ने बताया कि संतुलित भोजन करें। शरीर की गर्मी बनाए रखने के लिए अपने सिर, गर्दन, हाथ और पैर की उंगलियों को पर्याप्त रूप से ढक कर रखें। गीले कपड़े तुरंत बदलें। मास्क लगाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें