फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भिवाड़ी व में सीवरेज लापरवाही से अंतिम संस्कार बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवाड़ी। नगर परिषद भिवाड़ी के वार्ड नंबर 47 में लंबे समय से चली आ रही सीवरेज समस्या ने एक युवक की आकस्मिक मौत के बाद गंभीर रूप ले लिया। गांव के युवक शिवम का शव श्मशान घाट तक ले जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मुख्य रास्ते पर जगह-जगह सीवरेज लाइन चोक होने से गंदा पानी और कीचड़ जमा हो गया था जिससे रास्ता पूरी तरह अवरूद्ध हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या कई महीनों से बनी हुई है। बार-बार नगर परिषद को शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
मामला सुर्खियों में आने पर सफाई कर्मचारी भेजकर रास्ता खुलवाया गया और अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते की हालत अब भी खराब है और बीमारियों का खतरा बना हुआ है। नगर परिषद के एक्सईएन अंकित श्रीवास्तव ने कहा कि जल्द ही पूरी तरह सफाई और मरम्मत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें