धारूहेड़ा। औद्योगिक कस्बा के स्थित हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में करीब एक सप्ताह से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। सीवर ओवरफ्लो होने के कारण दूषित पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
सेक्टर-6 निवासी मनोज कुमार, विनोद कुमार, कृष्ण कुमार आदि ने कहा कि हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में एक सप्ताह से सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। सीवर ओवरफ्लो होने के चलते शिव मंदिर के पास दूषित पानी से भर जाता है। यह कालोनी के मुख्य मार्ग होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं कई दिनों से दूषित पानी जमा होने के कारण मंदिर परिसर के आसपास दुर्गंध उठती है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। हुडा विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ है।
लोगों के मुताबिक अधिकारियों के पास सीवर ओवरफ्लो की समस्या को लेकर कई बार फोन भी कर चुके हैं, लेकिन अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं। जबकि पार्षद व चेयरमैन जल्द समाधान कराने का आश्वासन दे रहे हैं। जगजीत सिंह, शिव कुमार, मनमोहन आदि ने बताया कि सेक्टर-6 में ही एसटीपी प्लांट है, लेकिन प्लांट के कर्मचारी अपने काम को नहीं कर रहे हैं। एसटीपी प्लांट में मोटर पानी खींचने के लिए लगाई गई है, लेकिन जब सड़कों पर तथा मकान के अंदर पानी भरने लग जाता है और लोगों द्वारा ज्यादा विरोध जताया जाता है तब एक मोटर चलाया जाता है, जिसके कारण जलनिकासी में काफी समय लग जाता है। संवाद
-
-
अधिकारी अपने कर्तव्यों को भूल गए हैं। समस्याओं के समाधान को लेकर लोगों को फोन किए जाने पर फोन नहीं उठाते हैं। हालांकि, हाउसिंग बोर्ड एसटीपी हुडा के अधीन है। जन समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधि होने के नाते एसडीएम को लिखित रूप में समस्याओं से अवगत कराया जाएगा।
कंवर सिंह, चेयरमैन, नगर पालिका धारूहेड़ा।
हाउसिंग बोर्ड कालोनी में सीवर ओवरफ्लो गंदा पानी। संवाद