फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा मतदाता बनेंगे मोदी के विकसित भारत के साक्षी : राव इंद्रजीत

Sun, 12 May 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि युवा शक्ति काफी समझदार है और देश के भविष्य के बारे में सोचती है। इस बार के चुनाव में करीब साढ़े चार लाख नए मतदाता सामने आए हैं। उन्हें उम्मीद है कि ये नए मतदाता देश के सुनहरे भविष्य के लिए भाजपा में विश्वास व्यक्त करते हुए तीसरी बार नरेंद्र मोदी के हाथों में देश की बागडोर सौंपेंगे। वह शनिवार को खोल बेल्ट के गांवों में लोगों को संबोधित कर रहे थे। गांवों में राव का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत की नींव रखी है और इस सपने को पूरा करने के लिए अगले पांच साल और भाजपा के लिए मांगे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने भविष्य को देखें और न केवल स्वंय, बल्कि अन्य लोगों को भी चुनावी बूथ तक ले जाकर वोट भाजपा की झोली में डालने के लिए प्रोत्साहित करें।

राव ने क्षेत्र के लोगों का एम्स के लिए जमीन देने पर आभार जताया और कहा कि बेशक उन्होंने यहां एम्स लाने के लिए पूरा जोर लगाया है, लेकिन उनका भी इस निर्माण में विशेष सहयोग सदा माना जाएगा। राव ने कहा कि इस क्षेत्र को एम्स ऐसा स्वास्थ्य संस्थान मिल गया है, जिससे न केवल दक्षिणी हरियाणा के अलावा राजस्थान के लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा, बल्कि लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। जमीन के भाव में भारी अंतर आ जाएगा, जिससे लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसी प्रकार रेवाड़ी-नारनौल के अलावा चंडीगढ़ जाने के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे लोगों की यात्रा को सुगम बनाएगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल, जिला परिषद अध्यक्ष मनोज यादव सहित भाजपा पदाधिकारी, क्षेत्र के विभिन्न गांवों के सरपंच, जिला पार्षद, ब्लॉक समिति सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें