फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर में पॉलीथिन डाला तो होगी कार्रवाई

Sun, 21 Aug 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विधायक ने ली अधिकारियों की बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदेश भर में पॉलीथिन की वजह से जाम होने वाले सीवरेज समस्या से निपटने के लिए सरकार कानून बनाएगी। इसके लिए शीघ्र ही मुख्यमंत्री के सामने प्रपोजल रखा जाएगा। कानून बनने के बाद यदि किसी ने सीवर में पॉलीथिन डाली तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा सरकार में जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. बनवारीलाल ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में सीवरेज ओवरफ्लो की मुख्य समस्या पॉलीथिन है। सीवरेज सफाई के दौरान देखा गया है कि कूड़े में 80 फीसदी पॉलीथिन निकलती है। शिमला सहित अन्य शहरों में सीवरेज में पॉलीथिन डालने वालों के खिलाफ कानून बना है। उसी तर्ज पर हरियाणा में भी इसे शीघ्र लागू किया जाएगा। सरकार ड्रेनेज नंबर -8  को जोड़ने के लिए पहले से काम कर रही है। इसके अतिरिक्त शहरों में अलग से इसकी व्यवस्था करने के लिए काम चल रहा है। सीवरेज का सर्वे कराने के बाद पुरानी सीवरेज को बदला जाएगा।

उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में कहा कि एक दूसरे की टांग खींचने की बजाए यदि विकास कार्यों पर ध्यान दिया जाए तो हालात अच्छे हो सकते हैं। भाजपा के छोटे बड़े सभी पदाधिकारी उन्हें विकास कार्यों के प्लान बनाकर दे सकते हैं। एक व्यक्ति सभी दिशाओं में नहीं सोच सकता है, लेकिन कोर्डिनेशन से काम करें तो बेहतर परिणाम आएंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओपी ग्रोवर, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अरविंद यादव, जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल, वीर कुमार यादव, सतीश खोला, लक्ष्मण सिंह यादव, डॉ हरीश यादव, रामपाल यादव, अमित यादव, प्रीतम चौहान एवं यशवंत भारद्वाज आदि मौजूद थे।

शुद्ध पेयजल मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता
जनस्वास्थ्यमंत्री ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराना है। रेवाड़ी में इसके लिए कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं। खोल के आसपास के गांव को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने का काम चल रहा है। बोलनी गांव में इसका उद्घाटन किया जा चुका है। अवैध रूप से आरओ का पानी बेचने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से सप्लाई किए जाने वाले पेयजल की भी सैंपलिंग की जाएगी ताकि लोगों तक शुद्ध पेयजल पहुंचे। वहीं नेशनल हाईवे संख्या-8 स्थित बनीपुर चौक के पास बनने वाले बस स्टैंड के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है। टैँडर की प्रक्रिया चल रही है। ट्रॉमा सेंटर के निर्माण का काम भी शीघ्र शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें