फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सात नए न्यायिक अधिकारियों को सम्मानित किया

Thu, 02 May 2024 03:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। न्यायिक अधिकारी को जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित करते हुए।
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला न्यायिक परिसर में नए न्यायिक अधिकारियों के पद ग्रहण के बाद जिला बार एसोसिएशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सात नए न्यायिक अधिकारियों को जिला बार एसोसिएशन ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिला न्यायालय में इस समय न्यायिक अधिकारियों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। इस मौके पर सभी न्यायिक अधिकारियों ने जिला बार एसोसिएशन के साथ आगामी समय में काम करने के लिए सदैव बार के साथ रहने की बात कही। जिला बार और बेंच का संबंध हमेशा मधुर रहना चाहिए। जिला न्यायालय में अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश नरेंद्र पाल, मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी मेनका सिंह, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमित वर्मा, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रदीप चौधरी, सिविल जज सीनियर डिवीजन मैडम जोगेंद्री, सिविल जज जूनियर डिवीजन अशोक कुमार, सिविल जज जूनियर डिवीजन ज्योति ग्रोवर ने अपने कार्यभार संभाल लिए हैं।
जिला बार एसोसिएशन की ओर से प्रधान विश्वामित्र यादव ने कहा कि बार के संबंध सदैव ही बेंच के साथ मधुर बने हुए हैं। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल, सचिव मनप्रिय यादव, सह सचिव टार्जन यादव व कोषाध्यक्ष विवेक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें