फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: व्यावसायिक प्रयोग करने पर सात घरेलू सिलिंडर जब्त

Tue, 10 Nov 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। घरेलू गैस सिलिंडर का व्यावसायिक उपयोग रोकने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने कोसली बाजार में निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने अलग-अलग दुकानों पर घरेलू सिलिंडर का व्यावसायिक प्रयोग करते हुए पाए जाने पर सात सिलिंडर जब्त किए। साथ ही संचालकों को भविष्य में घरेलू सिलिंडर का व्यावसायिक उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी सत्यप्रकाश मेहता के नेतृत्व में टीम ने बाजार में विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की। अधिकारियों ने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडर का व्यावसायिक उपयोग नियमों के विरुद्ध है।
व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में निर्धारित व्यावसायिक सिलिंडर का ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए। निरीक्षण के दौरान जहां भी घरेलू सिलिंडर का उपयोग मिला, वहां कार्रवाई की गई। टीम में इंस्पेक्टर राजबीर, सब इंस्पेक्टर दिवांश वर्मा और सब इंस्पेक्टर राहुल शामिल रहे। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस सिलिंडर के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने के लिए आगे भी निरीक्षण अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें