फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कोसली में सात दिवसीय समर कैंप का हुआ समापन

Tue, 10 Jun 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 19समर कैंप में अंतिम दिन सम्मानित करते शिक्षकगण। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोसली। लेफ्टिनेंट शहीद आकाश पायलट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसली में आयोजित सात दिवसीय समर कैंप का समापन सोमवार को हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि कोसली के सरपंच रामकिशन जांगड़ा रहे। अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य दयानंद भारद्वाज ने की। समापन अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विद्यार्थियों ने हरियाणवी लोकनृत्य, देशभक्ति गीत, समूहगान, भाषण, तथा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि रामकिशन जांगड़ा ने कहा कि विद्यार्थी अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का आदर करें। कहा कि शिविर बच्चों के चरित्र निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य दयानंद भारद्वाज ने सभी शिक्षकों, अभिभावकों, सेवकों एवं विद्यार्थियों का आभार जताया। इस समर कैंप में विद्यार्थियों ने योग, कला एवं शिल्प, पर्यावरण संरक्षण, वक्तृत्व कला, लोक संस्कृति, खेलकूद आदि गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों ने डिजिटल कक्षाओं में भाग लेकर देशभक्ति पर आधारित फिल्में एवं धार्मिक सीरियल्स भी देखे, जिससे उनमें सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों की समझ विकसित हुई।
विज्ञापन

समापन समारोह में सरला, मोनिका, सोनू, बलवान सहित कैंप के नोडल ऑफिसर जितेन्द्र यादव एवं विद्यालय के समर्पित सेवकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। मंच संचालन मोनिका यादव ने कुशलता से किया, अतिथियों का स्वागत जितेन्द्र यादव ने किया और कार्यक्रम के अंत में सीनियर लेक्चरर सरला यादव ने सभी उपस्थितजनों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें