फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मानव को किया सम्मानित

Sun, 12 Feb 2023 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राष्ट्रीय कवि-संगम रेवाड़ी की ओर से रविवार को सृजन की अर्धशती के उपलक्ष्य में हुडा सेक्टर स्थित मनुमुक्त भवन में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रामनिवास मानव को सम्मानित किया गया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष प्रो. मुकुट अग्रवाल ने बैज लगाकर और अभिनंदन-पत्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
इस मौके पर डॉ. कृष्णा आर्य ने कहा कि अपने बहुआयामी सृजन से डॉ. मानव ने हिंदी-साहित्य को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। दलजीत गौतम ने कहा कि डॉ. मानव अपनी साहित्यिक उपलब्धियों के कारण युवा साहित्यकारों के आदर्श हैं। प्रो मुकुट अग्रवाल ने कहा कि इन जैसे मनीषी साहित्य-साधक को सम्मानित कर राष्ट्रीय कवि-संगम स्वयं को गौरवान्वित अनुभव कर रहा है। राजेश भुलक्कड़ ने भी एक गीत के माध्यम से डॉ. मानव को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि डॉ. मानव की घटा शीर्षक से प्रथम कविता 15 अगस्त, सन् 1972 को हिसार के साप्ताहिक हरियाणा-संदेश के स्वाधीनता के रजत जयंती विशेषांक में प्रकाशित हुई थी। इस मौके पर ट्रस्टी डॉ. कांता भारती, इंद्रप्रस्थ लिटरेरी फेस्टिवल की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कृष्णा आर्य, नर-नारायण सेवा-समिति के संस्थापक अध्यक्ष परमानंद दीवान, सर्वोदय शिक्षा-संस्था के प्रबंध-निदेशक दलजीत गौतम और रेवाड़ी के सुपरिचित कवि राजेश भुलक्कड़ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें