फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सड़क हादसे में वरिष्ठ अधिवक्ता घायल

Sun, 11 May 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 29हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ थार। स्रोत : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
रेवाड़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर गांव चांदूवास के पास फ्लाईओवर की सर्विस लेन पर टाटा 407 ने महिंद्रा थार को टक्कर मार दी। इस हादसे में थार चला रहे रेवाड़ी बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान वरिष्ठ एडवोकेट राव रघुवीर सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने बताया कि रघुवीर की दाहिनी तरफ की पसलियां टूट गई हैं जिससे उनको सांस लेने, बोलने और चलने-फिरने में परेशानी हो रही है। थार गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। रघुवीर ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे के आसपास अपने गांव मोहनपुर से रेवाड़ी आ रहे थे। इसी दौरान जयसिंह पुर खेड़ा की तरफ से आ रही टाटा 407 ने उनकी थार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद थार फिसलकर फ्लाईओवर के पास बने नाले में जा गिरी। टाटा के चालक ने दूसरी बार को दोबारा टक्कर मार कर फरार हो गया। रघुवीर ने गाड़ी को नाले से निकालकर सड़क किनारे खड़ा किया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें