फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 50 बसें बाहर भेजने से स्थानीय और लंबे रास्तों पर बढ़ी परेशानी

Sat, 31 Jan 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बसों की कमी से खाली पड़ा बस स्टैंड। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। राज्य स्तरीय संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती समारोह के चलते रेवाड़ी रोडवेज डिपो से करीब 50 बसें कुरुक्षेत्र भेजे जाने के कारण स्थानीय और लंबे रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित रहीं। 31 जनवरी को कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले समारोह की वजह से कई रूटों पर बसों की संख्या कम हो गईं।
विज्ञापन

कई रूटों पर यात्रियों को एक से दो घंटे तक बस का इंतजार करना पड़ा, जबकि कुछ रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित रहीं। मजबूरी में यात्रियों को निजी बसों से यात्रा करनी पड़ी। डिपो से चलने वाली दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़, जम्मू-कटरा जैसे लंबे रूटों के साथ-साथ कोसली, पटौदी, टांकड़ी, कुंड, भोजावास, बहु झोलरी सहित कई लोकल रूटों पर फेरे कम किए गए।
विज्ञापन

हालांकि जयंती समारोह 31 जनवरी को संपन्न हो गया है लेकिन बसों की कमी के कारण परिवहन व्यवस्था रविवार पटरी पर लौटने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें