फोटो : 10कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं का स्वागत करते हुए। स्रोत : पीआरओ
रेवाड़ी। बावल स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगथला में एक निजी कंपनी की ओर से कॅरिअर काउंसलिंग के तहत सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. गोविंद राम रहे। कंपनी के एचआर (प्रबंधक) राज चौधरी, फैक्टरी मैनेजर अमित यादव ने बच्चों को कंपनी के बारे में जानकारी दी। कॅरिअर काउंसलिंग पर दिव्यांशू ने बच्चों को लक्ष्य चुनने के लिए प्रेरित किया। बताया कि कैसे बच्चे अपने लक्ष्य को पा सकते हैं। डॉक्टर, सेना, पुलिस के अलावा 30 विभिन क्षेत्रों में कॅरिअर के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में काउंसलर वर्षा बंसल, योगेश्वरी व संस्था की तरफ से सलोनी सिंगला उपस्थित रहीं।
महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद