फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावल में पॉलिथीन में सामान बेचने वालों के काटे चालान

विज्ञापन
दुकानदार का चालान काटती टीम - फोटो : Rewari
विज्ञापन
बालव नगर पालिका क्षेत्र में पॉलिथीन में सामान बेचने वाले दुकानदारों के चालान काटे गए। इस दौरान नपा की ओर से 14 चालान काटकर 20 हजार 400 रुपए का जुर्माना लगाया गया। नपा सचिव कर्मबीर ने बताया कि बावल में पॉलिथीन उपयोग पर अंकुश लगाने के लिए चालान काटने शुुरू किए गए हैं। बीते कुछ दिनों से दुकानदारों व आम लोगों को पॉलिथीन उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया हुआ था। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन से प्रदूषण बढ़ रहा है, ऐसे में सभी को इसके प्रतिबंध में सहयोग करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस अभियान को जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका बावल की ओर से नपा चेयरमैन अमर सिंह महलावत, नायब तहसीलदार बावल व नपा सचिव कर्मबीर की मौजूदगी में पांच दुकानों को किराए पर देने के लिए बोली लगाई। इस दौरान कम से कम तीन व ज्यादा से ज्यादा 10 हजार रुपए मासिक किराए पर दुकान दे दी गई। पांच दुकानों के लिए 16 लोग बोली लगाने पहुंचे थे। नपा सचिव कर्मबीर ने कहा की बोली लगाने से पहले समाचार पत्रों के माध्यम से सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें