रेवाड़ी। 2 नवंबर से आयोजित होने जा रहे 27वें हरियाणा ओलंपिक गेम्स में जिला का प्रतिनिधित्व करने के लिए बास्केटबॉल की पुरुष टीम का चयन संगवाड़ी गांव में 12 अक्टूबर को किया जाएगा। रेवाड़ी बास्केटबॉल संघ के प्रधान डॉ. धीरज सांगवान ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि शाम 3 बजे यह चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में चयनित खिलाड़ी 2 नवम्बर से होने वाली राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि यह चयन कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव संघवाड़ी में होगा। सभी खिलाड़ी अपना पहचान पत्र अवश्य लेकर आएं।