फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जोनल लेवल के लिए पांच विजेता टीमों का चयन

विज्ञापन
13जेएनडी04: प्रतियोगिता में शामिल रही टीम के विद्या​र्थी व कॉलेज स्टॉफ सदस्य। कॉलेज
विज्ञापन
जींद। राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को प्राचार्य सत्यवान मलिक की अध्यक्षता में जिलास्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता की विजेता पांच टीमों को जोनल लेवल के लिए चयनित किया गया। इनमें राजकीय महाविद्यालय जींद, प्रियदर्शनी महिला महाविद्यालय जींद, राजकीय महाविद्यालय सफीदों प्रथम स्थान, राजकीय महाविद्यालय जींद द्वितीय, केएम महाविद्यालय नरवाना की टीम तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर डीएचईओ सत्यवान मलिक ने शिरकत की। सत्यवान मलिक ने विज्ञान के महत्व पर अपने विचार सांझा करते हुए कहा कि 21वीं शताब्दी विज्ञान और प्रौद्योगिकी का युग है।
विज्ञान के माध्यम से मनुष्य सुविधा पूर्वक जीवन व्यतीत करना सीखता है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भारत चंद्रयान का सफल परीक्षण करके विश्व में अपनी छाप छोड़ चुका है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन होना चाहिए क्योंकि विज्ञान प्रतियोगिता कोई योग्यता नहीं बल्कि एक पाठ्येतर गतिविधि है।
विज्ञापन

संयोजिका मुकेश रेढू ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों की 13 टीमों ने भाग लिया। स्क्रीनिंग के बाद आठ टीम प्रतियोगिता में शामिल हुई। इसमें राजकीय महाविद्यालय जींद की दो, केएम कालेज नरवाना की दो, राजकीय प्रियदर्शनी महिला महाविद्यालय जींद की दो, हिंदू कन्या महाविद्यालय जींद की एक, राजकीय महाविद्यालय सफीदों-एक टीम शामिल हुई। इस अवसर पर डॉ. सतीश मलिक, मुकेश रेढू, पूनम देवी, कोमल मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें