रेवाड़ी। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सेक्टर 4 के चुनाव रविवार को संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी सतवीर यादव, शोम दत्त शर्मा व पृथ्वी सिंह यादव की देखरेख में यह चुनाव संपन्न हुए।
प्रधान पद पर सतपाल यादव, उप प्रधान पद पर सुरेश कुमार, सचिव पद पर सुरेश कुमार, सह सचिव पद पर पन्नालाल, कोषाध्यक्ष पर रामानंद को जीत मिली है। अशोक कुमार, ओम प्रकाश, जानकी प्रसाद, सुभाष, रामचंद्र, राजेश कुमार, महेश कुमार, अजय यादव को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया है।