पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से बातचीत करते डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविंद्र सिंह। स्रोत : पुलि
- फोटो : उत्तर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: विभाग
रेवाड़ी। 21 जून को नीट परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों के आसपार धारा 163 लागू की गई है। इसके अलावा 12 नाके लगाए जाएंगे। डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविंद्र सिंह ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को प्रवेश नहीं मिलेगा। केंद्रों के 500 मीटर दायरे में वाहनों की पार्किंग पर प्रतिबंध रहेगा। 200 मीटर के भीतर परीक्षार्थियों के अलावा अन्य लोगों को जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित फोटोस्टेट की दुकानें और कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के प्रवेश पर रोक रहेगी। यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में 12 विशेष पुलिस नाके भी स्थापित किए गए हैं।